Warning: "continue" targeting switch is equivalent to "break". Did you mean to use "continue 2"? in /home3/agaadhworld/public_html/wp-includes/pomo/plural-forms.php on line 210

Warning: session_start(): Cannot start session when headers already sent in /home3/agaadhworld/public_html/wp-content/plugins/cm-answers/lib/controllers/BaseController.php on line 51
News - agaadhworld

Agaadh TOP RELIGIOUS NEWS

OCT- 2019

शारदीय नवरात्र की शुरुआत 29 सितंबर को हो चुकी है। भारत में शक्ति का यह पर्व नौ दिन तक मनाया जाता है और इस समय जगह-जगह रामलीला के आयोजन होते हैं। 8 अक्टूबर को दशहरे या विजयादशमी का आयोजन होना है। भारत में जगह-जगह रावण, मेघनाद, कुंभकर्ण के पुतले का दहन होगा।
– नवरात्र के दौरान भारत के अलावा, नेपाल, इंडोनेशिया, मलेशिया, थाईलैण्ड, वियतनाम, कम्बोडिया, रूस, मॉरीशस, लाओस, त्रिनिडाड एवं टोबैगो, सूरीनाम, श्रीलंका, बांग्लादेश, अमेरिका इत्यादि अनेक देशों में भी रामलीला का आयोजन होता है।
– रामलीला एक चर्चित लोकनाट्य है, इसे विश्व में मान्यता प्राप्त है। यूनेस्को ने वर्ष 2005 में रामलीला को विश्व की अमूर्त धरोहर घोषित किया था।
– सऊदी अरब भी अब पर्यटन के लिए तैयार हो रहा है। इंडोनेशिया जैसे सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाले देश सहित अनेक मुस्लिम देशों का उस पर दबाव है कि वह बदलते दौर के साथ नियम-कायदे बदले। पर्यटन और इसमें महिलाओं को कुछ आजादी देने का फैसला किया गया है।
भारत ने दुनिया को युद्ध नहीं दिए, बुद्ध दिए
– भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र की आम सभा में दुनिया को याद दिलाया कि भारत ने दुनिया को युद्ध नहीं दिए, बुद्ध दिए हैं।
– बहाई पंथ के मूल प्रवर्तक बाब महान के जन्म की 200वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। इस अवसर पर बहाई वल्र्ड सेंटर ने एक नई अंतर्राष्ट्रीय वेबसाइट लॉन्च की है।
पारसियों की संख्या

– भारत में वर्ष 2001 में पारसियों की संख्या 69,000 थी और वर्ष 2011 में घटकर 57,000 हो गई। आतंरिक सामाजिक-व्यक्तिगत कारणों से इनकी संख्या और घट गई है, पारसी समाज भारत में अपनी आबादी को बचाने के लिए चिंचित है और प्रयासरत भी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.