Warning: "continue" targeting switch is equivalent to "break". Did you mean to use "continue 2"? in /home3/agaadhworld/public_html/wp-includes/pomo/plural-forms.php on line 210

Warning: session_start(): Cannot start session when headers already sent in /home3/agaadhworld/public_html/wp-content/plugins/cm-answers/lib/controllers/BaseController.php on line 51
HINDUISM | हिन्दू -Intro,History,Practices,places - Agaadh World | अगाध वर्ल्ड

HINDUISM

Intro   History   Practices   Places   Personalities

Intro – Hindu Religion

Even though the ‘Hindu’ is a new word, the lifestyle or ideals under which Hindus are living is eternal. Nature is inherent in God here. Nature is believed to be the MAYA of the God. Only God is truth, not physical world. Life should lead to God in the material world. Hindus worship hundreds of millions of gods, but here too God is the same. All Goddesses and Gods are parts of The Great God. Devas or Gods have their own fixed roles and actions.

The presence of God in every particle has been accepted. Various forms and ideas of Hindu religion are prevailing. Here continuous discussion continues on religion, interpretations continue. The freedom of life and contemplation is a strong side of Hindu religion. Here is the glory of the Vedas and vedas are criticised also by some religious sections. There is talk of salvation, but there is also the emphasis on indulgence.The attempt of humanization of God continues steadily. There are communities who believe that The God is living among themselves. There are hundreds of worshiping methods, cult and sect. Anyone here can keep his thoughts, freedom of being fearless or atheist is possible in Hinduism.

हिन्दू धर्म क्या है ?

हिन्दू भले ही एक नया शब्द है, लेकिन इसके तहत जो जीवन शैली या विचारधाराएं हैं, वो सनातन हैं। प्रकृति यहां ईश्वर में अंतर्निहित है। प्रकृति को ईश्वर की माया माना गया है। केवल ईश्वर ही सत्य है, न कि भौतिक जगत। जीवन को भौतिक जगत से ईश्वर की ओर ले जाना चाहिए। हिन्दू करोड़ों देवताओं की आराधना करते हैं, लेकिन यहां भी कुल मिलाकर ईश्वर एक ही है। सभी देवी और देव एक जगत-ईश्वर के ही अंग या अंश हैं। देवों की अपनी-अपनी भूमिका और कार्य हैं। कण-कण में ईश्वर की उपस्थिति को स्वीकार किया गया है। हिन्दू धर्म के विविध रूप और विचार प्रचलित हैं, यहां धर्म पर निरंतर चर्चा चलती रहती है, व्याख्याएं बनती रहती हैं। जीवन और चिंतन की स्वतंत्रता हिन्दू धर्म का एक सबल पक्ष है। यहां वेदों की महिमा है, तो वेदों को दुत्कारने वाले भी हैं। मोक्ष की चर्चा है, तो भोग पर जोर देने वाले भी हैं। ईश्वर के मानवीकरण की कोशिश निरंतर चलती है। ऐसे समुदाय भी हैं, जो ईश्वर को अपने बीच का ही मानते हैं। सैकड़ों पूजन पद्धतियां, पंथ व संप्रदाय हैं। यहां कोई भी अपने विचार रख सकता है, घोर आस्तिक या नास्तिक होने की स्वतंत्रता हिन्दू धर्म में संभव है।


History of Hinduism

This eternal religion has existed since ancient times. Proofs of its occurrence is reported even before 6500 years ago. Due to its flexibility, it has been going on for ancient times. Vedas are considered to be the oldest works of this religion. Vedas are divine works, Maharshi Vedavas compiled and edited them. There are many interesting facts in mythological history. One fact that the Mahabharata was composed by Vedavas and written by The God Ganesh, Who is the first pujya dev in the Hindus.

Hindus also see their present history associated with mythological history. The rich present of mythological history has also been continuously searched. Krishna was there, its proof is also presented. The bridge made by Shri Ram, who is called an incarnation of the Avatar on earth, is also shown today. There are a large number of Hindu texts. After The 4 Vedas, 18 Upanisads were written. To generalize The vedas, Upanisads were written and To generalize Upanisads, SMIRITIES were written. Not a single book is final in Hindu tradition. There is always a chance to write texts or books here. They are still being written today.

हिन्दू धर्म का इतिहास

ये सनातन धर्म बहुत प्राचीन काल से विद्यमान है। 6500 वर्ष पूर्व भी इसके होने के सबूत बताए जाते हैं। अपने लचीलेपन के कारण यह अपने बदलते-बढ़ते रूपों में प्राचीनकाल से चला आ रहा है। वेद इस धर्म की सबसे पुरानी कृति माने गए हैं। वेद ईश्वरीय कृति हैं, महर्षि वेदव्यास ने इनका संकलन-संपादन किया। पौराणिक इतिहास में अनेक रोचक तथ्य हैं। एक तथ्य यह है कि महाभारत की रचना वेदव्यास ने बोलकर कराई थी और लिखने का कार्य देव गणेश ने किया था, जो हिन्दुओं में प्रथम पूज्य देव हैं। हिन्दू अपने वर्तमान इतिहास को भी पौराणिक इतिहास से जोडक़र देखते हैं। पौराणिक इतिहास का समृद्ध वर्तमान भी लगातार खोजा जाता रहा है। कृष्ण हुए थे, इसका प्रमाण भी प्रस्तुत किया जाता है। धरती पर अवतार लेने वाले मर्यादापुरुषोत्तम कहलाने वाले श्री राम द्वारा बनाया गया सेतु आज भी दिखाया जाता है। हिन्दू ग्रंथ बड़ी संख्या में हैं – 4 वेदों के बाद 18 उपनिषद लिखकर और उपनिषद के बाद अनेक स्मृतियां-इतिहास लिखकर धर्म को सहज बनाया गया। हिन्दू परंपरा में कोई एक ग्रंथ अंतिम नहीं है। यहां ग्रंथ लिखने की हमेशा छूट रही है। वे आज भी लिखे जा रहे हैं।


Practices in Hinduism

Many practices of Hindus have been running for centuries. Like marriage rituals have been for centuries, there is no change in them. Believe in the human society on earth. The world is your family. See other living beings with equal respect. Worship of sages, ancestors, nature. There are also difficult methods of worship, but at the same time it is also the option that if you chant the name of any god or goddess then you will get liberation or MOKSHA.

Going to the temple is not compulsory, it is considered sufficient to remember God from anywhere, but if you do not remember, you can not be deprived of God and nature’s generosity. There are thousands of idols, but idol worship is not necessary, God is not only real, but also formless, it is up to you to show you how to thank God. Thanksgiving is a virtue.

व्यवहार

हिन्दुओं के अनेक व्यवहार सदियों से चले आ रहे हैं। जैसे विवाह संस्कार सदियों से एक जैसे हैं, उनमें कोई बदलाव नहीं आया। पृथ्वी पर विराजमान मानव समुदाय को अपना परिवार मानो। अन्य जीवों का भी समान भाव से आदर करो। ऋषियों, पूर्वजों, प्रकृति की पूजा करो। पूजन की कठिन पद्धतियां भी हैं, लेकिन साथ ही यह विकल्प भी है कि आप किसी देव या देवी का नाम भी जप लें, तो आपको मोक्ष या मुक्ति मिल जाएगी। मंदिर जाना अनिवार्य नहीं, ईश्वर को कभी भी कहीं से याद कर लेना भी पर्याप्त माना गया है, लेकिन आप याद न भी करें, तो ईश्वर और प्रकृति की उदारता से आप वंचित नहीं रह सकते। हजारों मूर्तियां हैं, किन्तु मूर्ति पूजा जरूरी नहीं है, ईश्वर केवल साकार ही नहीं, निराकार भी है, यह आप पर निर्भर है कि आप ईश्वर का कैसे आभार जताते हैं। आभार जताना सदगुण है।


 

PLACES / Hindu pilgrimage

There is not a final single pilgrimage of Hindus, but hundreds of pilgrims. There are four DHAM mainly created by Adi Shankaracharya – Puri, Dwarka, Sringeri, Joshimath. Pushkar is Teerathguru and Prayag is the king of pilgrimage. Kashi, Mathura, Vrindavan, Haridwar, Ujjain, Nasik, Rameswaram, Tirupati, Vaishnava Devi, Gangasagar, Kanyakumari and many other large shrines.

हिन्दू तीर्थ

हिन्दुओं का कोई एक मूल तीर्थ नहीं है, बल्कि सैकड़ों तीर्थ हैं। मुख्य रूप से आदि शंकराचार्य के बनाए चार धाम हैं – पुरी, द्वारिका, श्रृंगेरी , जोशीमठ। तीर्थगुरु पुष्कर है, तो प्रयाग तीर्थराज है। काशी, मथुरा, वृंदावन, हरिद्वार, उज्जैन, नासिक, रामेश्वरम, तिरुपति, वैष्णव देवी, गंगासागर, कन्याकुमारी व अन्य अनेक बड़े तीर्थ हैं।


PERSONALITIES

Intro    History   Practices   Places   Personalities