पोप ने दुनिया को दिया संदेश कहा- जीसस खुद भी शरणार्थी थे
हर्षोउल्लास के साथ पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है क्रिसमस
प्रभु यीशु के जन्मदिन के मौके पर भारत समेत पूरी दुनिया में आज क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। 24 दिसंबर की रात से हीं ‘हैप्पी क्रिसमस-मैरी क्रिसमस’ से बधाइयों का सिलसिला जारी हो गया। ‘क्रिसमस ट्री’ सजाना, सांता दूसरों को उपहार देकर जीवन में सुख हासिल करने का संदेश देते हैं।
वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सेंट पीटर्स बैसीलिका में ‘‘क्रिसमस ईव मास’’ मनाया और दुनिया में शांति, युद्धग्रस्त क्षेत्रों में फंसे निर्दोष लोगों की सुरक्षा, प्रवास और गरीबी जैसी समस्याओं को दूर करने की अपील की।
पोप फ्रांसिस ने वर्ष 2016 में इस्लामिक चरमपंथियों की हिंसा पर लगातार अफसोस जाहिर किया और शांति की अपील की है। प्रवासी संकट के समाधान के लिए उन्होंने यह कहते हुए यूरोप से अधिक से अधिक शरणार्थियों को शरण देने की मांग की थी कि जीसस खुद भी शरणार्थी थे।
पोलेंड से लाया गया है वेटिकन क्रिसमस ट्री
वेटिकन सिटी में सेंट पीटर्स स्कॉयर पर हर वर्ष एक विशाल एक क्रिसमस ट्री खड़ा किया जाता है और उसे बहुत श्रद्धाभाव के साथ सजाया जाता है। हर वर्ष यूरोप का कोई न कोई प्रांत यह क्रिसमस ट्री पोप को भेंट करते है। इस बार पोलेंड के मसूरिया प्रांत ने क्रिसमस ट्री भेंट किया है। ज्यादातर दो ही प्रजाती के क्रिसमस ट्री विकसित किए जाते हैं। इन दो प्रजाति के वृक्षों में पहला स्प्रूस और दूसरा फर है। 1982 में सेंट पीटर्स स्कॉयर पर क्रिसमस ट्री संजाने की परंपरा शुरू हुई थी। तब पोप सेंट जॉन पाल द्वितीय का दौर था।
वेटिकन सिटी क्या है
वेटिकन सिटी एक देश है, और खासियत यह कि दुनिया का सबसे छोटा देश है यह देश रोम शहर के बीचों-बीच स्थित है मात्र 44 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले इस देश में करीब हजार लोग निवास करते हैं। वेटिकन सिटी में पोप का शासन चलता है।