Warning: "continue" targeting switch is equivalent to "break". Did you mean to use "continue 2"? in /home3/agaadhworld/public_html/wp-includes/pomo/plural-forms.php on line 210

Warning: session_start(): Cannot start session when headers already sent in /home3/agaadhworld/public_html/wp-content/plugins/cm-answers/lib/controllers/BaseController.php on line 51
Ching ming - agaadhworld

चिंगमिंग

पूर्वजों को याद करने का चाइनीज दिन
चीन के प्राचीन धर्म कंफ्यूसियन को मानने वाले लोग चिंगमिंग उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। यह उत्सव पूर्वजों या पितरों की याद में मनाया जाता है। इसे क्विंगमिंग, चाइनीज स्मारक दिवस, चाइनीज पूर्वज दिवस भी कहा जाता है। इस दिन विशेष रूप से लोग अपने पूर्वजों की कब्रों पर जाते हैं और वहां झाड़ू लगाकर सफाई करते हैं, सजावट करते हैं। प्रार्थना करते हैं। इस दिन तरह-तरह के व्यंजन भी बनाए जाते हैं। इस दिन कई चाइनीज समूहों में ठंडा खाना खाने का भी रिवाज है। यह भी कहा जाता है कि ठंडा खाने का उत्सव चिंगमिंग उत्सव से भी पुराना है।

इस दिन कंफ्यूसियन धर्म को मानने वाले लोग कब्रों पर जाकर वहां साफ-सफाई करके वहां भोजन, चाय, बिस्कट, वाइन इत्यादि पेश करते हैं। जो लोग कब्रगाह नहीं जा पाते, वे अपने घर में या घर के बाहर ही तरह-तरह की चीजें पूर्वजों के नाम पर सजाते हैं या चढ़ाते हैं।


कागज के उपहार क्यों जलाते हैं ?
चिंगमिंग उत्सव के दिन जोस पेपर या कागज के बने तरह-तरह के उपहार जलाए जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन जो कागज के उपहार पूर्वजों के नाम से जलाए जाते हैं, वो उपहार वास्तविक रूप से पूर्वजों के पास पहुंच जाते हैं। पूर्वजों के नाम पर तरह-तरह के घर, मशीन, औजार के कागजी मॉडल, अन्य जरूरी सामानों के कागजी मॉडल जलाए जाते हैं। इसके अलावा परंपरा के अनुसार, पितरों तक धन भी पहुंचाया जाता है। विशेष तरह का क्राफ्ट पेपर होता है, जिसे जोस पेपर कहते हैं। यह भूतों का धन या भूतों की मुद्रा है। इसे घोस्ट मनी भी कहते हैं। यह कागज विशेष प्रकार के तांबा, सोना, चांदी के पानी या मिश्रण से तैयार किया जाता है। यह सुंदर दिखता है और चीन में चिंगमिंग के दिनों में बंडल-बंडल बिकता है। कंफ्यूसियन धर्म को मानने वाले लोग इन कागजों या नोटों को जलाते हैं और इससे वे मानते हैं कि उन्होंने अपने पूर्वजों के पास धन पहुंचा दिया। मान्यता है कि परलोक में भी धन की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.