कृष्ण ने राधा से विवाह क्यों नहीं किया?

राधाष्टमी – राधा जी की जयंती

कृष्ण ने विधिवत 8 विवाह किए थे, किन्तु उन्होंने राधा जी से विवाह नहीं किया। इसके लिए कृष्ण की आलोचना भी होती है, किन्तु यह सही नहीं है। राधा जी पहले से विवाहित थीं। उम्र में कृष्ण से बड़ी थीं। कृष्ण तो 11 की उम्र में ही ब्रज छोडक़र मथुरा चले गए थे। इतनी कम उम्र में विवाह तब भी संभव नहीं था। राधा और कृष्ण के विवाह को लेकर अनेक मत हैं। एक मत यह है कि राधा के जो पति थे, वो कृष्ण का ही एक अंश या रूप थे। उन्होंने राधा को कभी नहीं टोका, प्रेम-भक्ति की दिशा में जाने दिया। एक मत यह भी है कि ब्रह्मा जी ने स्वयं ही कृष्ण और राधा का गंधर्व विवाह करवाया था। एक मत यह भी है कि श्याम और श्यामा एक ही हैं। कृष्ण ने संसार को दिखाने के लिए अपने ही एक रूप को राधा के रूप में प्रकट किया था।
इसके अलावा राधा जी ने भी सदा कृष्ण से मिलने की इच्छा दर्शाई है, उन्होंने कभी भी विवाह की इच्छा का संकेत नहीं दिया। दोनों ने प्रेम को प्रेम ही रहने दिया, उसे रिश्ते का कोई नाम न दिया। फिर भी प्रेम का महत्व देखिए, कृष्ण का मंदिर बनता है, तो उनके साथ राधा जी ही विराजमान होती हैं। राधे…राधे।

 


क्या राधा का प्यार हार गया?…Read More…
बताओ कान्हा कब आओगे?…Read More…
राधा का संदेश क्या है?…Read More…
क्या फिर कभी मिले राधा और कृष्ण?…Read More…
क्यों ज्ञान से बड़ा है प्रेम?…Read More…